बांग्लादेश और पाकिस्तान की नजदीकियां बढ़ीं, भारत को लेकर भड़की बयानबाजी
Sandesh Wahak Digital Desk: मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश के रुख को लेकर दक्षिण एशिया की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। हालिया घटनाक्रम में बांग्लादेश के पाकिस्तान के करीब जाने की तस्वीर सामने आई है। भारत ने जिस पाकिस्तान के अत्याचारों से बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी, अब वही पाकिस्तान ढाका के समर्थन में खुलकर सामने आ रहा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज से जुड़े नेता कामरान सईद उस्मानी ने भारत को लेकर तीखा बयान दिया है और बांग्लादेश के साथ खड़े होने की बात कही है।
बांग्लादेश को समर्थन देने का एलान
कामरान सईद उस्मानी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडों के साथ एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि बांग्लादेश की मिट्टी, कुर्बानी और जुर्रत को सलाम करने वाले शख्स के तौर पर बात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके द्वारा 2021 में शुरू किए गए अभियान के बाद अब पाकिस्तान और बांग्लादेश एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके अनुसार बांग्लादेश को किसी देश की कॉलोनी बनने नहीं दिया जाएगा और न ही वहां किसी की दादागिरी स्वीकार की जाएगी।
Kamran Saeed Usmani, leader from the PML, affiliated with Pak PM Shehbaz Sharif's Party:
“If India attacks Bangladesh, Pakistan will stand with Dhaka with full force.”
ISI- Yunus exposed! Is this why Osman Hadi was killed to blame India?pic.twitter.com/w8UFUWGdxR
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 23, 2025
मुसलमान पहचान के नाम पर जोड़ा रिश्ता
कामरान सईद उस्मानी ने अपने बयान में मुसलमान पहचान को केंद्र में रखते हुए बांग्लादेश से रिश्ते की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में जब कोई मुसलमान नौजवान प्रभावी आवाज बनता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने भारतीय नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अवाम को गुलामी से आजाद नहीं किया जाना चाहता। उन्होंने यह भी कहा कि अब पाकिस्तान और बांग्लादेश का बच्चा बच्चा एक सोच के साथ खड़ा है और इन साजिशों को समझ चुका है।
भारत को जंग की खुली धमकी
अपने बयान के अगले हिस्से में कामरान सईद उस्मानी ने भारत को लेकर और भी आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश ने बांग्लादेश पर दबाव बनाने या उसकी खुदमुख्तारी पर हमला करने की कोशिश की तो पाकिस्तान की अवाम बांग्लादेश के साथ खड़ी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने बांग्लादेश की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तानी अवाम, पाकिस्तानी फौज और मिसाइलें दूर नहीं हैं। उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी जिक्र करते हुए दोबारा उसी तरह की कार्रवाई की बात कही।
Also Read: Lucknow News: जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

