अपने ही बोर्ड से असंतुष्ट बांग्लादेश कप्तान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर खुलकर बोले
संबंधित खबरें
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान और पूर्व सीमित ओवरों के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के एक निदेशक के बयान और आगामी टी20 विश्व कप को लेकर बनी अनिश्चितता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
शांतो ने साफ कहा कि इस तरह के विवाद खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं।
दरअसल, बीसीबी निदेशक एम. नजमुल इस्लाम द्वारा पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारत का एजेंट” बताए जाने पर शांतो ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि तमीम इकबाल ने मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए संतुलित और व्यावहारिक रुख अपनाने की बात कही थी, लेकिन उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है।
इसके साथ ही शांतो ने 2026 टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश की भागीदारी पर बने संकट पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम के खेलने को लेकर जो असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वह खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव डाल रही है।

हालांकि, टीम हालात को संभालते हुए पेशेवर रवैया बनाए रखने की कोशिश कर रही है।
शांतो ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “अगर आप हमारे पिछले विश्व कप के प्रदर्शन देखें, तो हमने कभी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है। हर विश्व कप से पहले कोई न कोई समस्या सामने आ जाती है।
तीन विश्व कप खेलने के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि इसका असर जरूर पड़ता है। हम बाहर से भले दिखाते हैं कि सब कुछ ठीक है, लेकिन यह स्थिति आसान नहीं होती। अगर ये सब न हो तो बेहतर होता, लेकिन कई चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।”
गौरतलब है कि टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। बांग्लादेश को भारत में चार मैच खेलने हैं, जिनमें तीन कोलकाता और एक मुंबई में प्रस्तावित है। हालांकि बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से इन मुकाबलों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज किए जाने के बाद यह मुद्दा और तूल पकड़ गया है।
फिलहाल, बांग्लादेश की विश्व कप में भागीदारी को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है, जिस पर खुद टीम के कप्तान ने चिंता जाहिर की है।
Also Read: BCCI vs BCB Net Worth: भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की नेटवर्थ में कितना है अंतर?
Get real time updates directly on you device, subscribe now.