बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता जारी, दवा विक्रेता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शरियतपुर जिले का है, जहां 31 दिसंबर की रात 50 वर्षीय हिंदू दवा विक्रेता खोकन दास पर कट्टरपंथियों ने जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने न केवल उन्हें धारदार हथियारों से लहूलुहान किया, बल्कि उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास भी किया।
खोकन दास नए साल की पूर्व संध्या पर अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पहले उन पर हथियारों से वार किए गए, फिर बुरी तरह पीटा गया। भीड़ ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। फिलहाल खोकन दास की हालत बेहद नाजुक है और वे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
दिसंबर में हिंसा का खूनी सिलसिला
यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ दिनों में बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। 18 दिसंबर को मयमनसिंह में एक हिंदू गारमेंट वर्कर दीपू चंद्र को ईशनिंदा के झूठे आरोप में पेड़ से लटकाकर जला दिया गया था। जांच में आरोप गलत पाए गए थे। 28 दिसंबर को पिरोजपुर और चट्टोग्राम में कई हिंदू परिवारों के घरों को बाहर से बंद कर आग लगा दी गई। गनीमत रही कि लोग अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहे।
Also Read: Bijnor News: शॉपिंग करने आई नाबालिग के गर्दन पर चाकू रखकर बनाया बंधक, वीडियो वारयल

