बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं पर कहर, सिलहट में शिक्षक का घर फूँका
Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बनी मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दावों के बावजूद अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की आग ठंडी नहीं हो रही है। कट्टरपंथियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले 24 दिनों में हिंदुओं को निशाना बनाने वाली यह 9वीं बड़ी घटना है। सिलहट और फेनी जिलों से आई ताजा तस्वीरों और खबरों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी है।
ताजा हमला सिलहट जिले के गोवाईघाट उपजिला स्थित बहोर गांव में हुआ। यहाँ एक स्थानीय हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर को कट्टरपंथियों की भीड़ ने निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घर धूं-धूं कर जल रहा है और परिवार के सदस्य अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर भाग रहे हैं।
इस हमले के बाद आसपास के हिंदू परिवारों में भारी डर और घबराहट का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब उनके पास कानून का कोई सुरक्षा कवच नहीं बचा है।
Also Read: 19 मार्च को रिलीज नहीं हो रही है Dhurandhr 2, डायरेक्टर का आया जवाब

