बांग्लादेश में हिंदू युवक को गैरेज के अंदर जिंदा जलाया, CCTV में कैद हुई कट्टरपंथियों की करतूत

Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला नरसिंहदी जिले का है, जहाँ चंचल चंद्र भौमिक नाम के एक युवा मिस्त्री को उसकी वर्कशॉप (गैरेज) के अंदर ही आग के हवाले कर दिया गया। इस जघन्य हत्याकांड ने स्थानीय हिंदू समुदाय को गहरे सदमे और दहशत में डाल दिया है।

मूल रूप से कुमिला जिले के रहने वाले चंचल, नरसिंहदी के खानाबाड़ी मस्जिद मार्केट स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में काम करते थे। शुक्रवार की रात काम की थकान की वजह से वे वर्कशॉप के अंदर ही सो गए थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने बाहर से शटर के नीचे से आग लगा दी। वर्कशॉप में पेट्रोल और मोबिल ऑयल जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप ले लिया। चंचल को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और दम घुटने व बुरी तरह जलने के कारण उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

शुरुआत में इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पास ही लगे CCTV कैमरों ने सच्चाई उजागर कर दी। फुटेज में संदिग्ध लोग शटर के पास आग लगाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने भी इसे एक सोची-समझी साजिश और सुनियोजित हत्या करार दिया है।

Also Read: U19 World Cup 2026: बिना एक भी मैच जीते सुपर-6 में पहुंची न्यूजीलैंड, अब पाकिस्तान से होगी टक्कर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.