तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 25 कैबिनेट और 24 राज्य मंत्रियों के साथ नई टीम तैयार
Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश की राजनीति में मंगलवार को एक नया इतिहास रचा गया। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। ढाका स्थित नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शाम करीब 4:15 बजे उन्हंy पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी नई सरकार में 25 कैबिनेट मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों की एक बड़ी टीम को शामिल किया है। इस कैबिनेट में देश के महत्वपूर्ण महकमों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है।
विदेश मंत्रालय: डॉ. खलीलुर रहमान (विदेश मंत्री) और शमा ओबैद (राज्य मंत्री)।
वित्त और योजना: अमीर खसरू महमूद चौधरी।
गृह मंत्रालय: सलाउद्दीन अहमद।
वाणिज्य मंत्रालय: खंडुकर अब्दुल मुक्तदिर।
पर्यावरण और वानिकी: अब्दुल अवल मिंटू।

कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट
नई कैबिनेट में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, इकबाल हसन महमूद टुकू, हाफिज उद्दीन अहमद, और निताई रॉय चौधरी जैसे दिग्गजों को जगह मिली है। इसके अलावा अफरोजा खानम रीटा, दीपेन दीवान और शेख रोबिउल आलम सहित कुल 25 मंत्रियों ने शपथ ली।
राज्य मंत्रियों की टीम
सरकार को मजबूती देने के लिए 24 राज्य मंत्रियों को भी मैदान में उतारा गया है। इनमें अनिंद्य इस्लाम अमित, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल और इशराक हुसैन जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में टेक्नोक्रेट के तौर पर एमडी अमीनुल हक को भी जगह दी गई है।

