मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, होली, ईद और रामनवमी पर लंबी छुट्टियां, जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: मार्च 2026 में छुट्टियों की भरमार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, अगले महीने रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। मार्च में होली, ईद-उल-फितर और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिससे बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा।

मार्च की शुरुआत ही छुट्टियों से हो रही है। 1 मार्च को रविवार है, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन (यूपी) और 3 मार्च को मुख्य होली पर दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत करीब 15 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 20 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च 2026 की प्रमुख छुट्टियां

1 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

2-4 मार्च: होली और होलिका दहन (विभिन्न राज्यों में)

8 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

14-15 मार्च: दूसरा शनिवार और रविवार

19 मार्च: गुड़ी पड़वा/उगादी/नवरात्रि (महाराष्ट्र समेत 11 राज्य)

20 मार्च: ईद-उल-फितर (देशभर में अवकाश)

21 मार्च: रमजान ईद/सरहुल

26 मार्च: श्री राम नवमी

28-29 मार्च: चौथा शनिवार और रविवार

31 मार्च: श्री महावीर जयंती (करीब 15 राज्यों में)

शेयर बाजार भी रहेगा 12 दिन बंद

बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार (Stock Market) के निवेशकों के लिए भी काम के दिन कम होंगे। मार्च में शनिवार-रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी। मुख्य रूप से 3 मार्च (होली), 26 मार्च (राम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपनी बैंकिंग जरूरतें पूरी कर सकते हैं।

नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग: 24 घंटे चालू रहेंगी।

ATM: कैश निकालने और जमा करने के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

UPI: डिजिटल भुगतान (GPay, PhonePe आदि) हमेशा की तरह काम करेंगे।

Also Read: संजय सिंह का पीएम मोदी पर सीधा वार, पूछा- ‘क्या अब देश से माफी मांगेंगे प्रधानमंत्री?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.