बाराबंकी: पहले हुआ फर्जीवाड़ा, फिर पीड़िता को मिली धमकी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पति का वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी (हैदरगढ़): जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे लोधे सिंह मजरे बम्हरौली में फर्जी कॉल के जरिए एक महिला से पैसे ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली हैदरगढ़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिनी डिंकी पत्नी रामतीरथ, निवासी पूरे लोधे सिंह, मजरे बम्हरौली, थाना हैदरगढ़, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12:43 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुष्टाहार विभाग, जिला बाराबंकी का अधिकारी बताया और कहा कि उनकी पुत्री का पैसा उनके बैंक खाते में आता है।

 

Barabanki News

जब पीड़िता ने पूछा कि उसे उनका नंबर कहां से मिला, तो उसने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा मैडम ने नंबर दिया है। इससे रिंकी को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कॉल काटकर रेखा मैडम से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने बातचीत करने से इनकार करते हुए फोन काट दिया।

जब रिंकी के पति रामतीरथ ने उस नंबर पर दोबारा संपर्क किया, तो कॉलर ने कहा कि “2000 रुपए और डालो तथा 500 रुपए रेखा मैडम को भेज दो, तभी तुम्हारा पैसा वापस होगा।” उसने यह भी कहा कि “रेखा मैडम ने अपना आईडी और पासवर्ड मुझे दे दिया है।”

पीड़िता ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई और मामले की जानकारी पुष्टाहार विभाग की हेल्पलाइन 181 पर भी दी।

पीड़िता के अनुसार, इसके बाद रेखा मैडम अपने पति अमरीश के साथ उसके घर पहुंचीं और गाली-गलौज व धमकी दी कि “चाहे सीएम के पास जाओ या डीएम के पास, तुम कुछ नहीं कर पाओगी।” इस घटना का वीडियो भी पीड़िता ने सुरक्षित रखा है।

पीड़िता रिंकी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि घटना की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और ठगे गए रुपए वापस दिलाए जाएं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.