Barabanki News: पंचायत भवन में ध्वज का अपमान, ज़मीन पर पड़ा तिरंगा, जांच के आदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बाराबंकी जिले की ग्राम पंचायत बंदगीपुर (ब्लॉक हरख) के पंचायत भवन में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानजनक स्थान पर रखने के बजाय जमीन पर फेंक दिया गया। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी ध्वज वहीं पड़ा हुआ है। इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बंदगीपुर मजरा बड़ापुरा स्थित पंचायत भवन में 15 अगस्त को ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन मित्तल ने ध्वजारोहण किया था। ध्वजारोहण समाप्त होने के बाद ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखने की बजाय जमीन पर फेंक दिया गया। तब से अब तक ध्वज उसी स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे तिरंगे के अपमान का गंभीर मामला उजागर हुआ है।

इस प्रकरण को लेकर जब जिला पंचायत राज अधिकारी नितेश भोंडले से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच कर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”

 

Also Read: ग्रामीण कांक्लेव 2025 : पद्मश्री रामशरण वर्मा का ‘ग्रो फॉर्म’ बना कृषि पर्यटन का केंद्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.