बाराबंकी: जीआरपी पुलिस ने काफी समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाराबंकी जीआरपी पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अपराधी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सालों पुराने मामले में था वांछित गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलदार हुसैन (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाराबंकी के टिकैतनगर का रहने वाला है। दिलदार के खिलाफ साल 2019 में चोरी और अवैध माल रखने (धारा 342/411 भादवि) का मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी।

जीआरपी टीम की सतर्कता पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बाराबंकी ने एक टीम गठित की थी। उपनिरीक्षक रजनीश वर्मा और उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर बुधवार को दिलदार हुसैन को दबोच लिया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Also Read: लखनऊ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, PGI पुलिस ने किया खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.