Barabanki News: तालाब में डूबने से सफाईकर्मी की मौत, घर में मचा कोहराम
Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा-करमुल्लापुर मार्ग पर स्थित तालाब में नहाते समय एक 40 वर्षीय सफाईकर्मी की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान पप्पू वाल्मीकि (40) पुत्र जीवन वाल्मीकि निवासी ग्राम रसौली के रूप में हुई है। पप्पू मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ देशी शराब ठेका पर शराब पीने गया था। इसके बाद वह नजदीक के तालाब में नहाने उतर गया, जहाँ गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
पुलिस ने जाल की मदद से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत पड़री पड़रा में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार पुत्रों को छोड़ गया है।
Also Read: Barabanki News: चकबंदी के कामों में नहीं चलेगी ढिलाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

