Barabanki News: गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव के कारण आग लग गई। इस हादसे में मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी सीतापति (40) रविवार को घर में रसोई बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक रिसाव होने लगा और आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में सीतापति (40), उनकी पुत्री शशि (16), अंकुल (8), पीहू (6) और मोहिनी (10) झुलस गए। सभी को झुलसी अवस्था में तत्काल हैदरगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

परिवार में मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार, सीतापति की पुत्री शशि की शादी अभी 6 फरवरी को ही हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद इस दुखद घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। गांववालों ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचित किया।

Also Read: दिल्ली BJP में नए CM की रेस, इस दिन PM मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.