Barabanki News: महिला सिपाही विमलेश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी पुलिस ने महिला कांस्टेबल विमलेश चौहान के रहस्यमय हत्या मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मुख्य आरोपी इंद्रेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि की और बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें लगाई गई थीं।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि बीती 30 जुलाई को मसौली थाना क्षेत्र में विमलेश चौहान का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शव की हालत देखकर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने स्कूटी और अन्य सबूतों के आधार पर इंद्रेश मौर्य को शक के दायरे में लिया था।

तो दूसरी ओर मृतका के जीजा दिलीप पाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विमलेश की स्कूटी 27 जुलाई को ही मिल गई थी, लेकिन पुलिस ने इसे घटना स्थल से बरामद बताकर तथ्य छिपाए। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गिरफ्तारी की जानकारी मांगी, लेकिन पुलिस ने पूरी जानकारी नहीं दी। एसपी ने बताया कि रिपोर्ट मसौली थाने से ली जा सकती है।

पुलिस की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी-बिहार की सीमा पर छापेमारी की गई। फॉरेंसिक जांच और मोबाइल लोकेशन डेटा के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। पुलिस अब हत्या का मकसद और अन्य साजिशकर्ताओं की जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जो हत्या के तरीके पर रोशनी डालेगी। तो दूसरी ओर परिवार की शिकायतों पर एसआईटी गठित करने की मांग। विमलेश चौहान की मौत से पुलिस लाइन में शोक की लहर है। उनके सहकर्मियों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

 

Also Read: यूपी में स्कूल पेयरिंग पर बड़ा फैसला: कोई स्कूल बंद नहीं होगा, शिक्षा मंत्री ने किया स्पष्ट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.