Barabanki News: रहस्यमयी तरीके से दो पशुओं की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी जिले के ब्लॉक सूरतगंज के दुर्गापुर नौबस्ता गाँव में अचानक दो पशुओं की मौत से हड़कंप मच गया है। बिना किसी बीमारी या लक्षण के भैंस और गाय की मौत ने पशुपालकों को हैरान कर दिया है।

बिना लक्षण के हुई मौत

पीड़ित पशुपालकों, रंजीत और संजीत ने बताया कि रविवार दोपहर को उनकी एक भैंस, जिसकी कीमत ₹1 लाख 10 हजार थी, की अचानक मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को उनकी ₹60 हजार की गाय ने भी दम तोड़ दिया। दोनों ही पशु पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. गुलाब चंद्र यादव ने चारे की जांच की और कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार ने पीड़ितों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस रहस्यमयी घटना से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं। सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

Also Read: Mau News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.