Barabanki News: पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बाराबंकी जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बदोसराय पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस टीम ने दो अंतरजिला गांजा तस्करों को धर दबोचा।

थाना बदोसराय के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मकरामऊ रोड, ग्राम टिकरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के पास से कुल 4 किलो 199 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम देवीदासपुर, पोस्ट इब्राहिमपुर, थाना हुजुरपुर, जनपद बहराइच और सत्यम सिंह उर्फ सतेंद्र सिंह पुत्र रामू सिंह निवासी मढवलिया, पोस्ट प्यारेपुर, थाना कैसरगंज, जनपद बहराइच के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय थे और जनपद में अवैध रूप से गांजा सप्लाई कर रहे थे।

बरामदगी के आधार पर थाना बदोसराय में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे गिरोह पर शिकंजा कसा जा सके।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह, कांस्टेबल आशीष सिंह और कांस्टेबल रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

Also Read: Barabanki News: टेलीग्राम पर दोगुना मुनाफे का लालच पड़ा महंगा, साइबर सेल की मदद से वापस मिली रकम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.