Bareilly News: खनिज परिवहन पर प्रशासन का एक्शन, दो डंपरों से वसूला गया भारी जुर्माना
Bareilly News: बरेली जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खान अधिकारी की टीम ने दो डंपरों को पकड़ा है।
दोनों वाहन बिना वैध ISTP के खनिज का परिवहन करते पाए गए। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
खान अधिकारी, बरेली के नेतृत्व में 5 अक्टूबर 2026 को टीम ने चौकी सिरसा, थाना बहेड़ी के पास खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की।
इस दौरान दो डंपरों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में दोनों वाहनों के पास खनिज परिवहन के लिए जरूरी वैध ISTP उपलब्ध नहीं मिला।
इसके बाद नियमानुसार दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना जमा कराया गया।
अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी
खान अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
खनिज परिवहन के दौरान वैध ISTP नहीं होने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने SHO पर लगाएं गंभीर आरोप, बोलीं- दर्ज किया फर्जी बयान

