Bareilly: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी अमरपाल यादव गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमरपाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार (14 जून 2025) को पिपरिया तिराहे के पास की गई, जहां वह मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।

क्या है मामला?

बता दें कि बीते 12 मई 2025 को पीड़ित परिवार ने थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस मामले में एफआईआर संख्या 196/2025 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मुकदमे में नामजद आरोपी अमरपाल यादव, सूरज, उदय सिंह, इंद्रपाल सभी आरोपी ग्राम भूड़ा, थाना सिरौली, जनपद बरेली के निवासी हैं।

प्रभारी निरीक्षक सिरौली की अगुवाई में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त अमरपाल यादव पिपरिया तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब दोपहर 12:20 बजे उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य तीन आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Also Read: Mirzapur: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, BSF जवान समेत तीन की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.