Bareilly News: रिश्तों को जोड़ने वाली ‘संजीवनी’ बनी परामर्श केंद्र की टीम, पुलिस और सदस्य सम्मानित
आंवला (बरेली): समाज में बढ़ते पारिवारिक विवादों के बीच जब कोई टीम ढाल बनकर रिश्तों को बचाती है, तो उसका सम्मान पूरे समाज का सम्मान होता है। इसी भावना के साथ गुरुवार, 05 फरवरी को पवित्र मेंथे फेयर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी और युवा उद्यमी निहाल सिंह लोधी ने अपने शिविर कार्यालय कसूमरा पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।

115 परिवारों की खुशियां लौटाने पर मिली सराहना
यह सम्मान समारोह कोतवाली आंवला के परिवार परामर्श केंद्र की उस उपलब्धि के लिए था, जिसके तहत टीम ने सूझबूझ से 115 पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
इन खास शख्सियतों का हुआ सम्मान
युवा उद्यमी निहाल सिंह लोधी और मनौना धाम के प्रबंधक आर्येंद्र चौहान ने टीम को पटका पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में शामिल रहे।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह और उनकी पूरी पुलिस टीम।
परामर्श केंद्र के सदस्य: जय गोविन्द सिंह, रमाकांत तिवारी, योगेश माहेश्वरी, रामदीन सागर, शोखी अग्रवाल, रजिया सुल्तान, सीमा रजा, शोभना अग्रवाल, किरण मणि और रेनू केसरवानी।

भविष्य में सहयोग का मिला भरोसा
कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज श्रोत्रिय ने किया। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी सचिन सक्सेना, विशाल सक्सेना, महिपाल सिंह लोधी और अंकित गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग बने। इस दौरान सीएमडी निहाल सिंह लोधी ने टीम के काम को अद्भुत बताया और भविष्य में केंद्र को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का समापन सभी के लिए आयोजित सुरुचिपूर्ण सामूहिक भोज के साथ हुआ।
Also Read: Lucknow News: JPNIC को पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी पर बिफरी सपा, LDA उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

