Bareilly News: पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के गहने बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली के थाना इज्जतनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 6 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं।
24 फरवरी 2025 को मंजू ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मकान से किराएदारों ने सोने के गहने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपी:
मयंक कुमार (पुत्र राधाकृष्ण उर्फ बब्लू), निवासी बदायूं, वर्तमान पता इज्जतनगर, बरेली
बरामदगी:
- दो चूड़ी (सोने की)
- तीन अंगूठी (महिला)
- दो अंगूठी (पुरुष)
- दो मंगलसूत्र
- एक टीका
- दो जोड़ी कान की बाली (छोटी)
- एक जोड़ी कान की बाली (बड़ी)
- दो चेन (गले की)
- एक ओम
- एक सिक्का
- एक दाना (धागे सहित)
कैसे हुई गिरफ्तारी?
इज्जतनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मयंक कुमार को डमरू चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद किए गए।पुलिस ने बताया कि बरामद गहनों का वजन लगभग 8 तोला है और उनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।
Also Read: Ghaziabad: फर्जी फेसबुक अकाउंट से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

