बरेली: गैनी में दशकों पुरानी समस्या का समाधान, ग्रामीणों ने प्रधान का जताया आभार
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के तहसील आंवला के अंतर्गत ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत गैनी में विकास की नई इबारत लिखी गई है। पिछले कई दशकों से बदहाली का शिकार रही और होली व मोहर्रम जैसे प्रमुख त्योहारों पर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनने वाली मुख्य सड़क का कायाकल्प कर दिया गया है। मौजूदा ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने करीब 30 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कराया है।

इंटरलॉकिंग कार्य से मिली राहत
ग्राम प्रधान के प्रयासों से गांव के दो महत्वपूर्ण मार्गों पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। जिसमें रामपाल मौर्य के घर से तुलाराम की दुकान तक और नेत्रपाल ठाकुर के आवास से राजेश ठाकुर के घर तक।

बरसों से कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने नई सड़क बनने पर खुशी जाहिर की। डॉ. करण सिंह, व्यापारी राजेश ठाकुर, सुनील यादव, रामपाल मौर्य और सोनू सक्सेना समेत दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए बधाई दी।

प्रधान का संकल्प
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य गांव के हर वर्ग के व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव की अन्य शेष समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
Also Read: सिद्धार्थनगर: एक करोड़ से अधिक का साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

