Bareilly News: डीआईजी अजय कुमार साहनी ने किया 73वीं यूपी पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस की 73वीं वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष वर्ग) का आज भव्य शुभारंभ बरेली के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मैदान में हुआ।
मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री अनुराग आर्य ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सभी टीमों को खेलभावना के साथ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
यह प्रतियोगिता 21 जुलाई (सोमवार) से प्रारंभ होकर 25 जुलाई (शुक्रवार) तक आयोजित की जाएगी। इसमें 11 पुरुष जोनल टीमें और 7 महिला जोनल टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतिभागी पुरुष जोनल टीमें
-
आगरा जोन
-
गोरखपुर जोन
-
कानपुर जोन
-
लखनऊ जोन
-
मेरठ जोन
-
पीएसी मध्य जोन
-
पीएसी पूर्वी जोन
-
पीएसी पश्चिमी जोन
-
प्रयागराज जोन
-
वाराणसी जोन
-
बरेली जोन
प्रतिभागी महिला जोनल टीमें
-
आगरा जोन
-
गोरखपुर जोन
-
कानपुर जोन
-
मेरठ जोन
-
प्रयागराज जोन
-
वाराणसी जोन
-
बरेली जोन
गोरखपुर ने जीता उद्घाटन मैच
प्रतियोगिता का पहला मैच गोरखपुर जोन बनाम पीएसी मध्य जोन (पुरुष वर्ग) के बीच खेला गया, जिसमें गोरखपुर जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच कानपुर जोन बनाम लखनऊ जोन (पुरुष वर्ग) के बीच खेला जा रहा है, जिसमें समाचार लिखे जाने तक लखनऊ जोन 2-0 से आगे चल रहा था।

उद्घाटन समारोह में रही गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, दक्षिणी, उत्तरी, अपराध, क्षेत्राधिकारी लाइन बरेली, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और खेल प्रेमी दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Also Read: Moradabad News: सपा सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले योगेंद्र राणा पर FIR दर्ज

