Bareilly News: अस्पताल में भर्ती नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना इज्जतनगर पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बरेली के एक निजी अस्पताल में 11 जुलाई को सामने आई थी, जब पीड़िता अपने इलाज के दौरान ICU में भर्ती थी।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यूनिवर्स अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर नईम अली ने इलाज के दौरान ICU में अकेली पड़ी नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। घटना के बाद थाना इज्जतनगर में मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

थाना इज्जतनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 75, पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5E और 6, तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत एफआईआर संख्या 539/25 दर्ज की और एक विशेष टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

आज, 15 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नईम अली डेलापीर के पास 100 फुटा बाग के सामने मौजूद है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी डॉक्टर ने कबूल किया कि 11 जुलाई को जब पीड़िता ICU में अकेली थी, तब उसकी नियत बिगड़ गई और उसने यह शर्मनाक हरकत कर डाली। आरोपी यूनिवर्स अस्पताल में बतौर डॉक्टर काम करता था और अब उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

Also Read: UP News: करंट लगने से झुलसे बच्चे के काटने पड़े हाथ; SDO-JE समेत चार के खिलाफ FIR

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.