Bareilly News: अवैध खनन का विरोध करने पर चाचा-भतीजे को किया लहूलुहान, 3 दिन बाद भी पुलिस की चुप्पी से खौफ में पीड़ित परिवार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का जरा भी डर नहीं रह गया है। मामला थाना विथरी चैनपुर के वहगलपुर गांव का है, जहाँ अवैध खनन का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक और उसके चाचा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

पीड़ित अरुण और बुद्धपाल ने बताया कि उनके खेत के पास ही बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काला खेल चल रहा है। खनन में लगे डंपर निकालने को लेकर गांव के ही दबंगों ओम सिंह, जगतपाल और अमर सिंह से उनकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

दबंगों की दहशत का आलम यह है कि पीड़ित परिवार ने डर की वजह से अपने ही खेतों पर जाना छोड़ दिया है। इसका सीधा असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है, क्योंकि खेतों की देखभाल न होने से आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। दबंग खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा।

Bareilly News: अवैध खनन का विरोध करने पर चाचा-भतीजे को किया लहूलुहान, 3 दिन बाद भी पुलिस की चुप्पी से खौफ में पीड़ित परिवार

पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल

पीड़ितों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने घटनास्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की इसी सुस्ती ने आरोपियों के हौसले बढ़ा दिए हैं। पीड़ित परिवार को अब किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है, क्योंकि आरोपियों पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: चिनहट CHC में गंदगी देख भड़के डिप्टी सीएम, बोले- जब तक सफाई न हो जाए, अधिकारी घर नहीं जाएंगे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.