Bareilly News: जमीन के लालच में हत्या, पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना सिरौली पुलिस ने ग्राम बैलभोजी में हुई हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
यह गिरफ्तारी पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 21 दिसंबर 2025 को की गई। 19 दिसंबर 2025 को ग्राम बैलभोजी में जमीन के लालच में तोताराम पुत्र जागनलाल की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर 20 दिसंबर 2025 को थाना सिरौली में मु0अ0सं0 470/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
21 दिसंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त फूलचन्द्र उर्फ मुछारे पुत्र झंडू (उम्र करीब 52 वर्ष), निवासी ग्राम धर्मपुर थाना बिसौली जनपद बदायूं, वर्तमान पता ग्राम बैलभोजी थाना सिरौली, आँवला रोड स्थित कालाभोज तिराहे पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सिरौली पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त ईंट (आला-ए-कत्ल) बरामद की है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक तोताराम उसके रिश्तेदार थे और उनके नाम करोड़ों रुपये की मूल्यवान जमीन थी।
जमीन को अपने नाम कराने के लालच में उसने हत्या की योजना बनाई और भैंसों के तबेले के पास ईंट से सिर पर वार कर तोताराम की हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया था।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिरौली में मु0अ0सं0 470/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल निशान्त चौधरी और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
फिलहाल, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Also Read: Siddharthnagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष के घर लूट, CCTV में कैद हुआ पूरा खेल
Get real time updates directly on you device, subscribe now.