Bareilly News: आशिया खान बनीं अंशिका, मंदिर में प्रेमी मोनू के साथ रचाई शादी

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक बार फिर अगस्त्य मुनि आश्रम प्रेम विवाह का गवाह बना है। कस्बा मीरगंज की रहने वाली आशिया खान ने अपने प्रेमी मोनू के प्रति अटूट विश्वास दिखाते हुए इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। अब वह ‘अंशिका’ के नाम से जानी जाएंगी। शुक्रवार को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

मेले की मुलाकात ने बदल दी जिंदगी

अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए अंशिका (पूर्व नाम आशिया) ने कहा कि यह सब कुछ एक इत्तेफाक से शुरू हुआ था। भोजीपुरा में उसकी बहन का घर है, जहां वह अक्सर आती-जाती थी। करीब चार साल पहले एक मेले में उसकी मुलाकात मोनू से हुई। पहली ही नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। नंबर एक्सचेंज हुए और फिर फोन पर बातों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो उम्र भर के साथ के वादे में बदल गया।

6 भाई-बहनों में एक अंशिका ने स्पष्ट किया कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, मैं पिछले 4 सालों से सनातन धर्म के प्रति श्रद्धा रखती थी और मंदिर भी जाती थी। मोनू से मिलने के बाद मेरा विश्वास और पक्का हो गया। मैंने अपनी मर्जी से शुद्धिकरण कराया और अब मैं मोनू के साथ बहुत खुश हूं।

बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ इस विवाह को संपन्न कराया। शादी से पहले युवती का शुद्धिकरण किया गया, जिसमें उसे गंगाजल और गौमूत्र का पान कराया गया और गायत्री मंत्र का जाप हुआ। इसके बाद मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी के बाद इस जोड़े ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि वे बालिग हैं और उन्होंने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अब वे एक सुरक्षित और सुखी वैवाहिक जीवन की उम्मीद कर रहे हैं।

Also Read: Lucknow News: KGMU में उपद्रव पर CM योगी सख्त, अपर्णा यादव और बबिता चौहान तलब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.