Bareilly News: नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, 100 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 21 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहेड़ी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम गरीबपुरा से आंखा की ओर जाने वाले खंडजे पर त्वरित कार्रवाई की।

इस दौरान करीब 12:32 बजे मेहरुद्दीन पुत्र रियाज अहमद, निवासी ग्राम भौना फार्म, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली (उम्र करीब 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना बहेड़ी में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 1150/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की तस्करी से पैसे कमाकर अपना जीवन यापन करता था और इस काम में उससे गलती हो गई है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक शेखर खोखर, उप निरीक्षक श्रीनाथ शर्मा, कांस्टेबल 3317 विकिंत सोलंकी और कांस्टेबल 1390 विशेष खोखर शामिल रहे।

Also Read: Lucknow News: सीएम योगी के रिवर ड्रोन सर्वे मॉडल को अपनाएगा पूरा देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.