BareillyNews: आंवला में RSS का भव्य पद संचलन, दो मार्गों से निकला स्वयंसेवकों का मार्च

Bareilly News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने आंवला नगर में अपनी वार्षिक परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी ‘पद संचलन’ (रूट मार्च) कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम दो अलग-अलग मार्गों से निकाला गया, जहां नगरवासियों द्वारा स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया गया।

दो मार्गों से निकला पद संचलन

पद संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रदर्शन करना था। यह मार्च भरत जी इंटर कॉलेज से शुरू हुआ और वजीरगंज अड्डा, पक्का कटरा, स्टेट बैंक, भूमि विकास बैंक, रामलीला गेट, भुर्जी टोला से होते हुए वापस भरत जी इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ।

दूसरा संचलन सर गंगा राम सरस्वती ज्ञान पीठ से प्रारंभ हुआ और महाराणा प्रताप चौक, पुरैना ढाल, गंज त्रिपोलिया, चाचा नेहरू चौराहा, भूमि विकास बैंक, रामलीला गेट, काली मंदिर, कच्चा कटरा शिव मंदिर चौक से होते हुए वापस सर गंगा राम स्कूल पर जाकर समाप्त हुआ।

मुख्य वक्ता और उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक अमित कुमार मुख्य वक्ता रहे, जिन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह गौरवित, जिला प्रचारक अनुज पार्थ, हेमंत, अंकुर खंडेलवाल, विपिन खंडेलवाल, माधव खंडेलवाल, नगर संघ चालक डॉ. सुरेश, धर्मवीर, चरन सिंह, राजेंद्र, सह नगर संघ चालक सत्यपाल, पवन, गोपाल, प्रहलाद, योगेश और गौरव सहित आरएसएस के कई प्रमुख पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Also Read: सपा सांसद आदित्य यादव, बोले- जातिगत आधार पर बांटकर जीत हासिल करने की फिराक में बीजेपी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.