Bareilly News: पुलिस को हत्थे चढ़ा अफीम तस्कर, बाइक बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आंवला थाना पुलिस ने एक तस्कर को 275 ग्राम अवैध अफीम और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम की तस्करी के लिए मोटरसाइकिल से आने वाला है। इसी सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार और जफरुद्दीन की टीम ने बारी खेड़ा रोड पर बालाजी मंदिर के पास घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान, पुलिस ने जलालुद्दीन (38), पुत्र अल्लादीन, निवासी ग्राम मऊचन्दपुर, थाना आंवला को रोककर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 275 ग्राम अवैध अफीम और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP25BE6874) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 663/25, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान, जलालुद्दीन ने बताया कि वह कम दामों में अफीम खरीदकर लाता था और फिर ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
Also Read: ‘विकसित भारत@2047’ की झलक, बरेली में लगी खास प्रदर्शनी, पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन

