Bareilly News: जनसुनवाई में लापरवाही और FIR न लिखने पर चौकी प्रभारी निलंबित
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने और शिकायत के बावजूद FIR दर्ज न करने पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।
मामला 7 सितंबर का है, जब एक आवेदक के जनसेवा केंद्र में चोरी हो गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दुकान का ताला तोड़कर सामान और 12 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे।
इसके बावजूद, थाना भमौरा पर तैनात उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने न तो चोरी की घटना को लेकर कोई FIR दर्ज की और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
Also Read: डबल इंजन सरकार में हर वर्ग का हो रहा विकास: राम मोहन अग्रवाल

