Bareilly News: गर्भवती महिला ने पति पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आंवला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति जबरन उससे वेश्यावृत्ति करवा रहा है। इतना ही नहीं, पति की इस घिनौनी हरकत में उसकी सास और ननद भी शामिल थीं।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी एक साल पहले आंवला कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति दो अनजान लोगों को घर लेकर आया और उसने विरोध किया, लेकिन दोनों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी सास और ननद ने भी पति का साथ दिया।

महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद मोहल्ले के दो और युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वह उस समय गर्भवती थी, और उसने आरोपियों से गर्भ में पल रहे बच्चे का वास्ता भी दिया, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी और अपनी मनमानी करने के बाद ही उसे छोड़ा। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read: ‘अपराधियों से भरी हैं उनकी पार्टियां’, कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर विपक्ष पर बरसे धर्मेंद्र प्रधान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.