Bareilly News: धर्मनगरी से सीधे जुड़ेंगी रेल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे अब बरेली को कई धर्मनगरी और बड़े शहरों से सीधे जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रेलवे ने बरेली से वैष्णो देवी, कामाख्या देवी और जैनियों के प्रमुख तीर्थस्थल शिखर जी तक सीधी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए काठगोदाम से नई दिल्ली और इज्जतनगर से चंडीगढ़ के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाने का सुझाव दिया गया है। उत्तर रेलवे पहले ही मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन को वाराणसी तक अयोध्या होकर बढ़ा चुका है, जिससे बरेली के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है। अब पूर्वोत्तर रेलवे की नई पहल से यात्रियों को और विकल्प मिलेंगे।

इन प्रस्तावों में कई नई ट्रेनों का संचालन शामिल है

  • काठगोदाम से नई दिल्ली वंदे भारत – सप्ताह में 6 दिन
  • कासगंज से नई दिल्ली – सप्ताह में 4 दिन
  • कासगंज से वाराणसी – सप्ताह में 3 दिन
  • लालकुआं से टनकपुर, पारसनाथ और कामाख्या तक नई साप्ताहिक ट्रेनें
  • इज्जतनगर से चंडीगढ़ वंदे भारत – सप्ताह में 6 दिन

कासगंज से चित्रकूट, काठगोदाम से ऋषिकेश और इज्जतनगर से वैष्णो देवी कटरा तक सीधी ट्रेन का सुझाव

एनईआर के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है और इनके लागू होने पर कुमाऊं, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, वाराणसी, झांसी और राजकोट समेत उत्तर भारत के कई शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

ट्रेनें फुल, जनरल कोच में जगह के लिए धक्का-मुक्की

इस बीच बरेली जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ज्यादातर ट्रेनों की आरक्षित बोगियां पूरी तरह भरी हुई हैं, जबकि जनरल कोचों में हालत और खराब है। रोजाना 5 से 6 हजार जनरल टिकट बिक रहे हैं, लेकिन असल में इनसे सफर करने वालों की संख्या लगभग डेढ़ गुना यानी 7-8 हजार तक पहुंच रही है। जनरल कोच ठसाठस भरे रहते हैं, जहां खड़े होने की जगह भी मुश्किल से मिलती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Also Read: UP Politics: पूजा पाल की दूसरी चिट्ठी ने मचाया बवाल, अखिलेश यादव ने दे डाली ये नसीहत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.