Bareilly News: सेंधा वन खंड में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, रोपे गए फलदार और औषधीय पौधे

आंवला (बरेली)। प्रकृति और वनों के महत्व को रेखांकित करने के लिए शनिवार, 21 मार्च 2026 को ‘विश्व वानिकी दिवस’ के अवसर पर आंवला रेंज के अंतर्गत सेंधा वन खंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि ने किया पौधरोपण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वन न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अनिवार्य हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

वन विभाग की सक्रियता

आंवला रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शीश पाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वनों की सुरक्षा और विस्तार पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वनों के कटाव को रोकने और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में वन विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:-

अवनेश गंगवार: उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, अलीगंज।

रामशरन: वन दरोगा, सेंधा।

अमित राणा व अजय गंगवार: बीट प्रभारी, आंवला।

नितिन कुमार: बीट प्रभारी, अलीगंज।

अन्य: वीरेंद्र, प्रमोद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण।

रिपोर्ट: रंजीत बिसारिया

 

Also Read: सीएम योगी ने 1228 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- नर्सिंग सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.