Bareilly News: 1 किलो से ज्यादा अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, बरेली पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना सिरौली पुलिस ने आज (29.11.2025) एक अभियुक्त को 1 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

पिपरिया तिराहा से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कृष्णपाल (पुत्र मलखान, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम नसरतगंज, थाना सिरौली, जिला बरेली) के रूप में हुई है। थाना सिरौली पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक श्री अवधेश कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पिपरिया तिराहा से राम नगर रोड पर बने गेट के पास से आवश्यक बल प्रयोग करके गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कृष्णपाल की जैकेट के अंदर एक पॉलीथिन में गहरे भूरे/काले रंग का पदार्थ मिला, जो अफीम जैसा प्रतीत हुआ। तौलने पर इसका वजन 1 किलो 100 ग्राम था।

पूछताछ में कबूला जुर्म

गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णपाल ने पूछताछ में बताया कि वह परचून का खोखा और आटा चक्की चलाता है, लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच में कभी-कभी नशीले पदार्थ बेचता है। “यह अफीम मैंने कुछ दिन पहले बदायूँ से एक व्यक्ति से खरीदी थी। आज मैं अधिक मुनाफा कमाने के लिये इस अफीम को बेचने के लिये जा रहा था, तभी आपने पकड़ लिया।” बरामदगी के आधार पर थाना सिरौली पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 450/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: SGPGI में ‘वर्क एथिक्स’ ट्रेनिंग: अब मरीज़ों की भावनाओं को समझेंगे कर्मचारी, CMS ने दिए खास टिप्स

Get real time updates directly on you device, subscribe now.