Bareilly News: बीआरसी अलीगंज में टैबलेट और प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Sandesh Wahak Digital Desk: आज बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) अलीगंज में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

Bareilly News

जिसमें मझगवां ब्लॉक प्रमुख, माननीय श्री यशवंत सिंह जी ने विभाग द्वारा प्रदत्त टैबलेट तथा “निपुण लक्ष्य” पूर्ण कर चुके विद्यालयों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

ऑनलाइन व्यवस्था से शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

Bareilly News

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री यशवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शासन द्वारा दिए गए टैबलेट के माध्यम से अब विद्यालयों का समस्त रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।

“जहां पहले दस्तावेज़ कागज पर सुरक्षित रहते थे और उनके खराब होने का खतरा बना रहता था, अब वे डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रहेंगे और कभी भी देखे जा सकेंगे,”

इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही सुविधाओं जैसे डिजिटल शिक्षा, पारदर्शी प्रशासन एवं तकनीकी सशक्तिकरण का भी उल्लेख किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने दी तकनीकी जानकारी

Bareilly News

समारोह के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा ने टैबलेट के प्रयोग, उसकी कार्यप्रणाली और स्कूल प्रबंधन प्रणाली में तकनीक के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण

Bareilly News

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित शिक्षकों में शामिल थे।

बनवारी लाल राठौर (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ), जोगराज, सुरेंद्र सिंह, सुधेन्द्र सिंह, रजनीश वर्मा, पूरन सिंह, मोहर सिंह, ऋषि कुमार शर्मा, अखिलेश गुप्ता, बिनोद शर्मा, रीति उपाध्याय, निधि वर्मा, अंजू पांडे, सपना सिंह, अर्चना सिंह, मोहम्मद अर्शी, मुन्ने बाबू, करुणा शंकर रस्तोगी, आनगपाल, आशुतोष शर्मा, उमाशंकर शर्मा, भगवत शरण शर्मा, रेवती नंदन आदि।

Also Read: Bareilly News: VHP पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद बवाल, हिंदू संगठनों ने मंत्री धर्मपाल सिंह पर की कार्रवाई की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.