Bareilly News: कैन्ट में सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली में रिज़र्व पुलिस लाईन में तैनात एक आरक्षी का शव कैन्ट थाना क्षेत्र में मिलने से सनसनी फैल गई है। इस घटना के संबंध में नगर प्रथम के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि थाना कैन्ट क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रिज़र्व पुलिस लाईन, बरेली में नियुक्त आरक्षी के रूप में हुई है।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

आशुतोष शिवम ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है और पुलिस हर संभावना को ध्यान में रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस जल्द ही इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों को उजागर करेगी।

Also Read: पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात योग गुरु स्वामी शिवानंद का निधन, 128 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.