Bareilly News: तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के जेवरात बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी गए सोने और चांदी के कीमती गहने बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एक दर्ज मुकदमे की जांच के तहत की गई, जिसमें आरोपियों ने घर में सेंध लगाकर कीमती जेवरात चुरा लिए थे।

क्या है मामला?

घटना 19 मई 2025 की है, जब इसरार पुत्र असगर अली, निवासी कस्बा रिठौरा, वार्ड नंबर 10, ने थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फैजान, गुलाम और अबरार नामक तीन युवक उनके घर से सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मु.अ.सं. 211/25 धारा 305 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

पुलिस को 21 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी सेंथल के पास रजवाहे की पुलिया के पास मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई :-

  • फैजान पुत्र अबरार, निवासी मोहल्ला जवाहरनगर, वार्ड नं. 10, रिठौरा
  • अबरार पुत्र नियाजुद्दीन, निवासी वार्ड नं. 3, रिठौरा
  • गुलाम गौस पुत्र कल्लू, निवासी मोहल्ला जवाहरनगर, रिठौरा

बरामद माल

  • सोने (पीली धातु) का एक पेंडेंट – वजन 2.860 मि.ग्रा.
  • चांदी (सफेद धातु) की पायल (पैर का तोड़ा) – वजन 107.290 मि.ग्रा.
  • एक अन्य चांदी की पायल – वजन 108 ग्राम

आगे की कार्रवाई

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी कर दी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Also Read: Corona Alert: अयोध्या में बढ़ी सतर्कता, मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू, हाई अलर्ट पर प्रशासन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.