Bareilly News: सीएम योगी के दौरे से पहले बरेली में बदलेगा ट्रैफिक, इन रास्तों पर जानें से बचें
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 6 अगस्त को बरेली आ रहे हैं। उनके आगमन को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ही रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है, जो बुधवार सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि असुविधा से बचने के लिए वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
भारी वाहन और रोडवेज बसों के लिए खास इंतजाम
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विलवा पुल, लालपुर कट और अन्य कई रास्तों से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा।
बदायूं की ओर जाने वाले वाहन: दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बड़े बाइपास, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होते हुए बरी की ओर जा सकेंगे।
- लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन: दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन बड़े बाइपास, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर गुजरेंगे।
- लखनऊ से दिल्ली जाने वाले वाहन: फरीदपुर, रजऊ तिराहा से होते हुए बड़े बाइपास से जा सकेंगे।
- बदायूं और लखनऊ की ओर से आने वाली बसें रजऊ तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डे तक जा पाएंगी।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत से आने वाली बसें झुमका तिराहे, विलयधाम और रजऊ तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डे तक पहुंचेंगी।
- पुराने रोडवेज बस अड्डे से बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
छोटे वाहनों के लिए भी बदले रास्ते
चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी रूट बदले गए हैं।
इज्जतनगर, डेलापीर की तरफ से आने वाले वाहन: ये वाहन 100 फुटा पूर्वी, सुरेश शर्मा नगर, बीसलपुर तिराहे से होते हुए सेटेलाइट और कैंट के रास्ते जंक्शन तक जा सकेंगे।
बरेली कॉलेज की ओर जाना होगा मुश्किल: श्यामतगंज चौराहा और ईंट पजाया से कोई भी वाहन बरेली कॉलेज की तरफ नहीं जा पाएगा। इन वाहनों को मूर्ति नर्सिंग होम तिराहे से सूद धर्मकांटा और कालीबाड़ी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
अन्य डायवर्जन: बियावान कोठी से गांधी उद्यान और अक्षर विहार तिराहे से गंगाचरण कट की तरफ भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
जनसभा में आने वालों के लिए पार्किंग और रूट
सीएम की जनसभा में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है।
- पीलीभीत और नैनीताल रोड से आने वाले वाहन: ये वाहन 100 फुटा पूर्वी, डेलापीर, सलैक्शन प्वाइंट, सूद धर्मकांटा, महादेव पुल, नावल्टी, पटेल चौक से होते हुए बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट तक पहुंचेंगे।
- रामपुर की तरफ से आने वाले वाहन: मिनी बाइपास, चौपुला पुल और पटेल चौक से होते हुए पश्चिमी गेट पर आएंगे और पार्किंग में जाएंगे।
- सेटेलाइट बस अड्डे से आने वाले वाहन: ईसाइयों की पुलिया, मालियों की पुलिया और श्यामतगंज चौराहा से होते हुए बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट पर लोगों को उतारकर पार्किंग में जाएंगे।
Also Read: CM योगी के निर्देश पर एक्शन मोड में बेसिक शिक्षा विभाग, ध्वस्त होंगे जर्जर भवन

