बरेली: डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

आंवला (बरेली): डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, आंवला में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्र एवं छात्रा इकाइयों द्वारा ‘प्रथम एकदिवसीय शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। सत्र 2025-26 के इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं में श्रमदान और स्वच्छता के प्रति चेतना जाग्रत करना रहा।

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी देवीशरण और डॉ. सौरभ कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हरी झंडी दिखाकर टोलियों को चयनित ग्राम की ओर रवाना किया।

बरेली: डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान

महाविद्यालय से निकलकर स्वयंसेवी चयनित ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास गंदगी जमा न होने दें और गांव को स्वच्छ व रोगमुक्त बनाने में सहयोग करें। ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई।

परिसर में किया श्रमदान

जागरूकता रैली के उपरांत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया। छात्रों ने झाडू लगाकर कूड़े को एकत्रित किया और परिसर को स्वच्छ बनाया। इस दौरान अनुशासन और सेवा भावना का अद्भुत परिचय देखने को मिला।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्राध्यापक विचित्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर- शारीरिक शिक्षा), विपिन कुमार, विनोद कुमार और विशाल वैंसन का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने स्वयंसेवियों के इस प्रयास की सराहना की।

Also Read: UP Police: शाहजहांपुर का 25 हजारी बदमाश महाराष्ट्र से गिरफ्तार, नोएडा और बांदा में दोषियों को उम्रकैद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.