Bareilly News: भमोरा थाना क्षेत्र से 30.5 किलो अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध पटाखा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, बरेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। भमोरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (पटाखों) के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी आँवला के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गश्त के दौरान, दिनांक 17.10.2025 को थाना भमोरा पर तैनात उपनिरीक्षक शैलेन्द्र तौमर मय पुलिस बल बल्लिया बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कटका भरत रोड, बल्लिया बाजार से एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 30.5 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (पटाखा) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त और मुकदमा
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित पुत्र रामनिवास (उम्र करीब 21 वर्ष), निवासी ग्राम भटौली, थाना दातागंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त रोहित ने बताया कि उसने दीपावली के त्यौहार के लिए ये पटाखे बदायूँ से खरीदे थे और ऊंचे दामों पर बेचकर पैसे कमाना चाहता था, जबकि उसके पास पटाखा बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है।
इस संबंध में थाना भमोरा पर मु0अ0सं0 484/25 धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है।
Also Read: दिल्ली में संसद भवन के पास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरी मंज़िल धधकी, दम्पति झुलसे

