Bareilly: पाकिस्तान की शहनाज शाहिद का ट्रैवल डॉक्यूमेंट गायब, जांच में जुटी एलआईयू और पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली में पाकिस्तान से आई नागरिक शहनाज शाहिद के यात्रा प्रपत्र (ट्रैवल डॉक्यूमेंट) के खो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को बरेली पहुंचने के बाद शहनाज शाहिद ने अपने यात्रा दस्तावेज खो जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में जीआरपी बरेली द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही, शहनाज शाहिद द्वारा लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) कार्यालय में आवश्यक पंजीकरण भी कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने जानकारी दी कि एलआईयू तथा स्थानीय पुलिस इस मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी आवश्यक जांच व सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक शहनाज शाहिद द्वारा अपने यात्रा दस्तावेज के खोने की सूचना देने के बाद संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। एलआईयू और हमारी टीम जांच कर रही है और दस्तावेज को ट्रेस करने की पूरी कोशिश की जा रही है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है, और विदेश मंत्रालय के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

Also Read: गौरव कुमार ने संभाला नगर आयुक्त का कार्यभार, बोले- सफाई और भ्रष्टाचार पर लगाम होगी प्राथमिकता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.