बरेली: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का एक्शन, हुड़दंग करने वाले 2 लोग हिरासत में

Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मिशन शक्ति फेस-5.0’ के अंतर्गत नारी सुरक्षा और सार्वजनिक अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली के निर्देशन में थाना देवरनिया पुलिस ने सोमवार को एंटी-रोमियो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

थाना देवरनिया की एंटी-रोमियो टीम मंगतपुर रेलवे फाटक के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने भीड़भाड़ वाली जगह पर खड़े शोहदों और खुले में शराब पीकर शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीनता और महिलाओं की सुरक्षा में व्यवधान डालने की आशंका के चलते इन्हें पकड़ा।

पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान राजेश कुमार (30 वर्ष) और अजय (25 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड नंबर 1, कस्बा देवरनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बंध पत्र (Bond) भरवाया। अपराधियों को कड़ी हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी गतिविधि पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।

Also Read: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की डॉ. कहकशां खान को ग्वालियर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.