Bareilly News: गौकशी के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली पुलिस द्वारा गौकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आंवला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गौकशी से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कैसे हुई कार्रवाई

30.11.2025 की रात लगभग 02:30 बजे व०उ०नि० राजेश बाबू मिश्रा अपने हमराह पुलिस बल के साथ मुकदमा संख्या 618/2025 व 848/2025 (धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम) के वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि हाल ही में गौकशी की घटना में शामिल मुख्य आरोपी पुनः सक्रिय हैं और दो व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से वजीरगंज की ओर से आ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने ग्राम मनोना मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने रुकने के बजाय जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर किया।

मुठभेड़ में एक आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का पुत्र मुईनुद्दीन (निवासी—निजामपुर पस्तौर, थाना बिनावर, बदायूं) के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी नाजिम पुत्र छोटे (निवासी—मनोना) अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

बरामद सामान

  • एक देशी तमंचा 315 बोर

  • दो जिंदा कारतूस व नाल में फँसा एक खोखा

  • एक छुरा

  • तीन रस्सियाँ

  • बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)

मु०अ०सं० 855/25, धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना आंवला, जनपद बरेली

गिरफ्तार अभियुक्त

  • मेहरबान उर्फ लुक्का, पुत्र मुईन उद्दीन, निवासी निजामपुर पस्तौर, थाना बिनावर, जनपद बदायूं

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  1. श्री कुंवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना आंवला

  2. व०उ०नि० राजेश बाबू मिश्रा

  3. उ०नि० बिहारीलाल

  4. उ०नि० राजेश कुमार रावत

  5. उ०नि० सचिन कुमार

  6. हे०कां० वेदप्रकाश

  7. हे०कां० सत्यवीर सिंह

  8. हे०कां० जफरूद्दीन

  9. कां० अमरेश कुमार

थाना आंवला पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

Also Read: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे से साइबर ठगी, फर्जी UPI ID बनाकर पार्टी फंड के 20 हजार रुपये उड़ाए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.