बरेली पुलिस का ‘अवैध शराब’ पर शिकंजा, 66 गिरफ्तार, सैकड़ों लीटर शराब और लहन बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर बरेली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक दिन का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने 66 लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने का सामान बरामद किया है। यह अभियान 30 अगस्त, 2025 को पूरे जनपद में चलाया गया, जिसमें पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। इस दौरान अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की गई।

क्या-क्या बरामद हुआ:

  • 520 लीटर अवैध कच्ची शराब
  • 476 शराब के पव्वे
  • 36 शराब के पाउच
  • 610 लीटर लहन (अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ)
  • 4 अवैध शराब की भट्टियां

इस अभियान में पुलिस ने अवैध शराब से जुड़े कई मामलों में 66 लोगों को गिरफ्तार किया। बरामदगी और गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का विवरण भी जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Also Read: Jhansi News: घर में अकेली महिला के साथ बर्बरता, गला घोंटकर की गई हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.