UP News: अपराधियों के विरुद्ध बरेली पुलिस का सख्त कदम, 7 बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली में अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस ने ऐसे 07 आदतन अपराधियों की पहचान की है, जो गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इन सभी के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट, चोरी, जुआ, एनडीपीएस एक्ट और फर्जी दस्तावेज बनाने जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा इन अपराधियों की पूरी आपराधिक पृष्ठभूमि को संकलित कर उनके विरुद्ध बी-क्लास की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। संबंधित अपराधियों का विवरण निम्नानुसार है:

मुजीबुर्रहमान पुत्र सुलेमान – निवासी ग्राम जाम सावंत सुमाली, थाना बहेड़ी। इस व्यक्ति के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार करने और वाहन चोरी के कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं।

रज़ा उर्फ गुड्डू पुत्र अमी खां – निवासी सैदपुर चुन्नीबाब, थाना फरीदपुर। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 मुकदमे पंजीकृत हैं।

मयंक अवस्थी उर्फ माही – पुत्र राधेश्याम अवस्थी, निवासी मकान नंबर 130, पंजाबपुरा, थाना किला। इसके खिलाफ हत्या और जुआ के 05 मुकदमे दर्ज हैं।

गुड्डू पुत्र मुनवीर – निवासी सिसई, थाना शेरगढ़। इस व्यक्ति के विरुद्ध लूट के 04 मामले दर्ज हैं।

बब्लू उर्फ इंतजार अहमद पुत्र सिद्दीक अहमद – निवासी सिसई, थाना शेरगढ़। इसके खिलाफ भी लूट के 03 मामले दर्ज हैं।

अब्दुल रऊफ पुत्र सुलेमान – निवासी जाम सावंत सुमाली, थाना बहेड़ी। इसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाना व वाहन चोरी से जुड़े 02 मुकदमे दर्ज हैं।

जग्धाल सिंह पुत्र लक्ष्मण – निवासी सठोरा मढ़ीनाथ, थाना सुभाषनगर। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 01 मामला दर्ज है।

आपको बता दें कि जनपद पुलिस का यह कदम स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read: UP News: अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए कसा तंज, लिखा- समाज पर हो रहे अत्याचार पर कुछ तो कहिए, कम से कम…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.