Bareilly News: बरेली पुलिस का ऑपरेशन ‘मोबाइल रिटर्न’, खोए फोन पाकर लोगों में खुशी
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली पुलिस ने जिले में खोए और गुम हुए 116 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशानुसार थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों की खोजबीन की। संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सीसीटीएनएस कर्मी और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई से जनवरी 2025 में कुल 116 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बरेली ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी बरामद मोबाइल उनके असली स्वामियों को सुपुर्द किए।

बरेली पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से मोबाइल गुम होने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि CEIR पोर्टल की मदद से फोन की जल्द बरामदगी संभव हो सके।
Also Read: Bareilly News: अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी जेसीबी और 4…

