बरेली बवाल: फरार उपद्रवियों पर इनाम और कुर्की, पुलिस सख्त मोड में

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में “आई लव मोहम्मद” समर्थन के दौरान जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस और प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चल रहे उपद्रवियों के खिलाफ अब इनाम घोषित करने, गैर-जमानती वारंट जारी करने और अवैध संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई के लिए तैयारी की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि जल्द गिरफ्तारी न होने पर किसी भी उपद्रवी की संपत्ति जब्त की जाएगी।

25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

26 सितंबर 2025 को हुए उपद्रव के बाद बरेली के कोतवाली, बारादरी, कैंट, किला और प्रेमनगर थाने में कुल 126 नामजद और 3225 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इनमें मौलाना तौकीर रजा खां, नफीस सहित 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 83 को जेल भेजा गया। अब पुलिस फरार अल्तमश रजा खान, अहसानुल हक चतुर्वेदी, साजिद सकलैनी समेत अन्य उपद्रवियों की तलाश में जुटी है। आईएम से जुड़े चार-पांच उपद्रवियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

कार्रवाई तेज गति से जारी रहेगी

साथ ही जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) फरार आरोपियों की अवैध संपत्तियों की जांच में जुटे हैं। विशेष रूप से नफीस और नदीम की बरेली शहर व बाहरी क्षेत्रों में करोड़ों की संपत्तियों की पहचान की गई है। इनके सहयोगियों की संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस को जनता से भी सहयोग मिल रहा है। गोपनीय हेल्पलाइन नंबर 9917020009 पर अब तक 12 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा डाक के माध्यम से छह और शिकायतें भी मिली हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी उपद्रवी कानून से बच नहीं पाएगा और कार्रवाई तेज गति से जारी रहेगी।

Also Read: Shamli News: पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, पिता ने बच्चों संग लगाई यमुना में छलांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.