Bareilly News: लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
देर रात नल नगरिया तिराहे पर एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लूट के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया है।
मामला श्री अब्दुल अतीक पुत्र श्री अब्दुला निवासी मोहल्ला शेखुपुरा, थाना मीरगंज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर अवैध हथियारों से मारपीट करते हुए ₹25,000 की लूट की।
इस संबंध में थाना मीरगंज में मु०अ०सं० 378/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़
19/20 जुलाई की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नल नगरिया तिराहे पर एक ईको कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपराध की फिराक में बैठे हैं।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कार सवार दो लोगों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम मदनापुर, थाना शीशगढ़ के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
उसके साथ मौजूद दूसरा बदमाश विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र पुत्र होरीलाल (निवासी ग्राम मदनापुर, थाना शीशगढ़) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
-
सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी के पास से:
-
एक तमंचा
-
एक खोखा कारतूस
-
एक जिंदा कारतूस (.315 बोर)
-
लूट की राशि ₹3650
-
-
विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र के पास से:
-
लूट की राशि ₹4700
-
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस कर रही है आपराधिक इतिहास की जांच
दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि ये दोनों कई अन्य वारदातों में भी संलिप्त हो सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने के लिए अभियान जारी रहेगा।
Also Read: Unnao News: मनचले को छात्रा ने बीच सड़क सिखाया सबक, वीडियो वायरल

