बरेली: हाफिजगंज में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और पति गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज पुलिस ने दिनांक 05.12.2025 को सेंथल कस्बे में हुए एक युवक की हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों (एक पति और उसकी पत्नी) को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण गिरफ्तार महिला का मृतक के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है।

घटना और कानूनी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) को राजेंद्र पुत्र रामप्रसाद ने अपने 22 वर्षीय भाई मुकेश का शव सेंथल स्थित एक गेहूं के खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद शनिवार को मृतक के भाई रूप किशोर की तहरीर पर थाना हाफिजगंज में मु0अ0सं0 526/25 (धारा 191(2)/103(1)/308(5)/352/351(2) BNS) पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आज सुबह 09:15 बजे दोनों अभियुक्तों को जादौपुर फाटक से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए 2 मोबाइल बरामद किए हैं।

पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पूछताछ में शानू अली और नगमा ने बताया कि उन्होंने मिलकर मुकेश की हत्या की थी, जिसका कारण अवैध संबंध और मृतक द्वारा पीछा न छोड़ना था। शानू अली ने बताया कि उनकी शादी (निकाह) नगमा से 30.10.2025 को हुई थी। शादी के बाद भी नगमा, मुकेश (जिसका फोटो उसके पास था) से बात करती थी, जिसकी शिकायत शानू ने नगमा के बहनोई से भी की थी।

हत्या की साजिश

04 दिसंबर 2025 को शानू ने चुपके से नगमा को मुकेश से फोन पर यह कहते हुए सुन लिया कि “जब मेरा पति बाहर चला जाएगा तब रात में आ जाना।” रात 11 बजे जब शानू सर्कस देखकर घर लौटा, तो उसने मुकेश और नगमा को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

गुस्से में शानू ने मुकेश पर हमला किया, लेकिन नगमा ने शानू को पकड़ लिया। बाद में नगमा ने बहाने से मुकेश का मोबाइल ले लिया (जिसमें उसके फोटो थे)। पति-पत्नी ने इशारों में योजना बनाई कि रात के अंधेरे में मुकेश को जंगल में ले जाकर “उसका काम तमाम कर देते हैं।”

दोनों मुकेश को बातों में उलझाकर जंगल के रास्ते गेहूं के खेत में ले गए। वहां, शानू ने पीछे से मुकेश की गर्दन को कोहनी से पकड़ा, और नगमा ने उसके दोनों पैर पकड़े। शानू ने मुकेश के सीने पर घुटने से दो बार वार किया, जिससे पसलियां टूटने की आवाज आई। इसके बाद, शानू ने मुकेश को उल्टा लिटाकर उसका मुंह जमीन में दबाया, जबकि नगमा ने पैर पकड़े रहे, जिससे मुकेश की मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान नगमा ने यह भी बताया कि उसने मुकेश के घरवालों से ₹1 लाख रुपये मांगे थे ताकि वह उसका पीछा छोड़ दे, लेकिन पैसे नहीं दिए गए। उसने स्वीकार किया कि पिछले साल भी उसने एक अन्य व्यक्ति (तसलीम) के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखाकर ₹2.5 लाख लिए थे और बाद में कोर्ट में उसके पक्ष में बयान दे दिया था। अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Also Read: मिशन शक्ति के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बरेली में शुरु हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.