बरेली SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, PRV स्टाफ पर भी गिरी गाज, जानें पूरा मामला

Sandesh Wahak Digital Desk: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली ने गौवंशीय घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। थाना आंवला क्षेत्र के अंतर्गत हुई गोकशी की घटना को रोकने में विफल रहने के कारण आंवला सर्किल के चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की कार्रवाई

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में घटना स्थल से जुड़े विभिन्न स्तर के कर्मचारी शामिल हैं, जिन पर अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन न करने का आरोप है:

पद नाम तैनाती लापरवाही का कारण
हल्का प्रभारी (उ०नि०) राजकुमार थाना आंवला घटना को रोकने में विफलता
बीट के लिंक मुख्य आरक्षी शमशेर अली थाना आंवला बीट क्षेत्र में निगरानी में ढिलाई
मुख्य आरक्षी मो० इमरान PRV 0168 त्वरित प्रतिक्रिया में लापरवाही
कांस्टेबल पंकज कुमार PRV 0168 त्वरित प्रतिक्रिया में लापरवाही

इसके अतिरिक्त, PRV 0168 के चालक होमगार्ड 134 आस मोहम्मद के विरुद्ध भी कार्यवाही की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिला कमांडेंट होमगार्ड, बरेली को भेजी गई है।एसएसपी बरेली ने इस प्रकरण में गंभीर अनुशासनहीनता और कदाचार को देखते हुए इन सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जाँच के आदेश दिए हैं।

Also Read: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब आधार कार्ड नहीं होगा जन्म तिथि का प्रमाण, सभी विभागों को आदेश जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.