Bareilly News: किंग रिसॉर्ट में शादी समारोह से 19 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र स्थित किंग रिसॉर्ट में आयोजित विवाह समारोह से चोरी किए गए लगभग 19 तोला (कीमत लगभग 19 लाख रुपये) सोने के जेवरात, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अदद 315 बोर तमंचा मय कारतूस तथा थाना बारादरी क्षेत्र से चोरी किए गए 18,000/- रुपये के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 12 फरवरी 2025 को नैनीताल-बरेली हाईवे पर स्थित किंग रिसॉर्ट, मंडनपुर में आयोजित विवाह समारोह से बैंक्वेट हॉल में रखे सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया था। इस संबंध में वादी मोहम्मद जोरेज पुत्र श्री जिरार अहमद निवासी मोहल्ला टांडा, कस्बा व थाना बहेड़ी, जनपद बरेली के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बहेड़ी में मु0अ0सं0 151/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी प्रकार थाना बारादरी क्षेत्र में भी तीन शादी समारोहों में चोरी की घटनाएं घटित हुईं, जिनके संबंध में निम्नलिखित मुकदमे पंजीकृत किए गए:

  • मु0अ0सं0 95/25 – धारा 305 बीएनएस
  • मु0अ0सं0 140/25 – धारा 303 (2) बीएनएस
  • मु0अ0सं0 188/25 – धारा 303 (2) बीएनएस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा थाना स्तर व सर्विलांस टीम का संयुक्त रूप से गठन कर अभियोगों के अनावरण हेतु निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 02 मार्च 2025 को मेगा फूड पार्क, नैनीताल रोड से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • प्रदीप कुमार पुत्र कालू सिंह, निवासी ग्राम कढिया सासी, बोंडा, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) – उम्र 26 वर्ष
  • अमित पुत्र पन्ने सिंह, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, थाना छावड़ा, जिला बारा (राजस्थान) – उम्र 19 वर्ष
  • कुशांत पुत्र राजू, निवासी नई वरसात, थाना मुगावली, जिला अशोक नगर (मध्यप्रदेश) – उम्र 19 वर्ष

बरामदगी:

  • एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस
  • एक हार मय हार सेट के दो बुंदे – वजन 5 तोला
  • छह कंगन – वजन 7 तोला
  • एक ब्रेसलेट – वजन 2 तोला
  • दो बुंदे – वजन 0.5 तोला
  • एक पेंडेंट – वजन 0.5 तोला
  • एक चेन – वजन 1 तोला
  • एक अंगूठी – वजन 1 तोला
  • एक डायमंड अंगूठी – वजन 1 तोला
  • एक नथ – वजन 1 तोला
  • गुलाबी रंग का बैग
  • एक मोटरसाइकिल होण्डा शाइन (नं. MP39ZE6506)
  • नकद 18,000/- रुपये

अभियुक्तों का कबूलनामा:

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के जनपद राजगढ़ के बौंडा क्षेत्र में रहते हैं तथा उनकी कुछ रिश्तेदारी राजस्थान में भी है। वे शादी के सीजन में पूरे भारत में घूमकर बैंक्वेट हॉल व बारात घरों को निशाना बनाते हैं। वे नए कपड़े पहनकर शादियों में शामिल होते हैं ताकि कोई उन पर शक न करे। बैंक्वेट हॉल में ऐसी जगह तलाशते हैं, जहां शादी का सामान, जेवरात व रुपये रखे जाते हैं। मौका पाकर चोरी कर लेते हैं और बाहर उनका साथी मोटरसाइकिल लेकर तैयार रहता है, जो चोरी का बैग लेकर फरार हो जाता है। चोरी किए गए जेवरात व रुपये को कुछ समय तक छिपाकर रखते हैं और मामला शांत होने पर आपस में बांट लेते हैं। वे चोरी के सामान को बेचकर जुआ व मौज-मस्ती में खर्च कर देते हैं।

अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने निम्नलिखित स्थानों पर चोरी की:

  • 12 फरवरी 2025 – किंग रिसॉर्ट, नैनीताल हाईवे, बरेली
  • 29 जनवरी 2025 – होटल कासा डिवाइन, पीलीभीत बाईपास, बरेली
  • 11 फरवरी 2025 – होटल आरिश लान, पीलीभीत बाईपास, बरेली
  • 21 फरवरी 2025 – होटल फाहम लान, पीलीभीत बाईपास, बरेली

फिलहाल पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read: सऊदी अरब में गोण्डा के युवक की हादसे में मौत, परिजनों ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.